{"_id":"595e7a164f1c1bb22e8b4602","slug":"111499363862-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व साईकिल सवार में हुई आमने-सामने टक्कर, दोनों गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व साईकिल सवार में हुई आमने-सामने टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर साइकिल और बाइक की भिड़त हो गई। दुर्घटना में साइकिल सवार गैंड़ाखाली गांव निवासी शुभम मेहरा (18) पुत्र किशोर सिंह मेहरा और बाइक सवार उचौलीगोठ निवासी गोविंद सिंह महर (28) घायल हो गए। शुभम मेहरा बृहस्पतिवार देर शाम टनकपुर से साइकिल में घर को जा रहा था कि विपरीत दिशा से आए गोविंद सिंह महर (28) की बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
आसपास के लोगों ने बाइक सवार गोविंद को खटीमा निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे पीलीभीत ले गए हैं। इधर, साइकिल सवार शुभम को भी गंभीर चोट आई है। संयुक्त चिकित्सालय में डा. हेमंत शर्मा, प्रियांशु श्रीवास्तव ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे भी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी थी।