{"_id":"595bd0764f1c1b72678b45ae","slug":"111499189366-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ कम में उठी शराब की दो दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ कम में उठी शराब की दो दुकानें
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ कम में उठी शराब की दो दुकानें
चंपावत। जिले की शराब की दो दुकानें एक-तिहाई कम में उठी। चंपावत और लोहाघाट की देसी शराब की दुकान अब तक दैनिक आधार पर चल रही थी। जिलाधिकारी डा.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई नीलामी प्रक्रिया में अब इस दुकान को करीब 30 प्रतिशत कम में दे दिया गया।
इन दुकानों में किसी कारोबारी की दिलचस्पी नहीं होने से विभाग ने अंतत: सुलह के आधार पर इन दुकानों को उठाया। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि चंपावत की देसी दुकान 4.5 करोड़ रुपये के बजाय 2.98 करोड़ रुपये में पूरन सिंह और लोहाघाट देसी शराब की दुकान 4.8 करोड़ के बजाय 3.20 करोड़ रुपये में अमित साह ने ली। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने बताया कि इसी के साथ जिले की सभी 14 दुकानें उठ गई है।
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड में शिवालय मंदिर को जाने वाले मार्ग पर खोली गई शराब की दुकान हटाने को लेकर इलाके के लोग फिर मुखर हो गए। डीएम के आश्वासन के बाद भी दुकान नहीं हटने से नाराज लोगों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। शराब की दुकान न हटने पर छह जुलाई से धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कहा कि इलाके के लोग लंबे समय से बजरंगबली वार्ड में खोली गई शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए गए आश्वासन के बाद लोग इस उम्मीद से चुप थे कि यहां से शराब की दुकान हट जाएगी, लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद शराब की दुकान न हटने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बजरंगबली वार्ड में शिवालय मार्ग पर दुकान खुलने से उनके मोहल्ले में अशांति का वातावरण पैदा हो गया है। वहीं समय-समय पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ज्ञापन देने वालों में त्रिभुवन बोहरा, कमला साह, कैलाश राय, तृप्ति भट्ट, परवीन रजा, राजा, शोभा साह, जाहिद आदि शामिल थे।