फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   11 Indian imposters detained in Nepal

Champawat News: नेपाल में 11 भारतीय झोलाछाप हिरासत में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
11 Indian imposters detained in Nepal
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल पुलिस ने नेपाल में अवैध तरीके से दवा की दुकान और क्लीनिक चला रहे 11 भारतीय झोलाछाप को हिरासत में लिया है। दुकानों से बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त की गई हैं। फिलहाल आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेपाल में भारतीय झोलाछाप के हिरासत में लिए जाने की जानकारी भारतीय प्रशासन और खुफिया तंत्र को भी है।
विज्ञापन

सीमा पार नेपाल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल पुलिस ने गांव-कस्बों में अवैध तरीके से दवा की दुकान और क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। बताया गया कि जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की शिकायत के बाद वहां की पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी भरतराज गिरी ने बताया कि 15 जून से शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 11 भारतीय झोलाझाप को हिरासत में लिया गया है। इन सभी की दुकानों और क्लीनिक से बड़ी मात्रा में दवाएं भी जब्त की गई हैं। पुलिस के सूचना अधिकारी भरतराज ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed