फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   104th Anniversary of the Craftsman meeting celebrates with pompousness

शिल्पकार सभा का 104 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Mon, 07 Aug 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 07 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
104th Anniversary of the Craftsman meeting celebrates with pompousness
कुमांऊ केशरी खुशी राम जी के चित्र में माल्यार्पण करते खुशी राम शिल्पकार सुधारणी सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं केशरी खुशीराम शिल्पकार सभा का 104 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खुशी राम जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


देवेश चंद्र की अध्यक्षता और शिल्पकार सुधारिणी सभा के जिलाध्यक्ष पनीराम आर्या के संचालन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि ओखलकांडा के जिला पंचायत सदस्य वीरराम आर्य ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र आर्या, नैनीताल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बीना आर्या ने खुशी राम जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए अधिकारों के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। पनीराम आर्या ने बताया कि 1913 में खुशी राम जी द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को श्रावण पूर्णिमा के दिन जनेऊ धारण कराई गई थी।
विज्ञापन


उसी दिन शिल्पकार सभा का गठन किया गया था। तबसे हर साल इस दिन शिल्पकार सभा का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर रमेश राम एंड पार्टी सूनी के कलाकार  गीता टम्टा, ममता, रेखा, वीरेंद्र, सुरेश, जीवन सिंह, दीपक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने झोड़ा, चांचरी, नशा हटाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर  रमेश चंद्र आर्य, रघुवर राम, जगदीश राम, देवेश चंद्र, महेश चंद्र, कै.हरीश चंद्र, पंडित हरि प्रसाद, जीवन लाल आर्या, दयाकृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed