{"_id":"5ca24d69bdec224e4c203a8c","slug":"101554140521-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद किंग ने जीता चंद परिवार क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद किंग ने जीता चंद परिवार क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन परिवार क्रिकेट मैच चंद किंग ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उपविजेता चंद लायन रही। नीरज को मैन ऑफ द मैच और करन को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया।
रविवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद महेंद्रपाल ने किया। चंद परिवार फाउंडेशन की पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता चकरपुर स्थित गोशीकुंवा गांव के खेल मैदान में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तम बहादुर चंद की चंद लायन और मीना शाही की चंद किंग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद लायन की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए। सर्वाधिक 19 रन टीम कैप्टन करन ने बनाए। चंद किंग के बालर नीरज ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में चंद किंग की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर छठवें ओवर में विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए सर्वाधिक 24 रन नीरज ने बनाए। चंद लायन के गेंदबाज करन ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैच के निर्णायक रंजीत और आसिफ रहे। आयोजन समिति प्रमुख और फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राजन ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रतियोगिता में टनकपुर, बनबसा, चकरपुर, खटीमा, नानकमत्ता की आठ टीमों के चंद वंशज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन के बनबसा वासी राष्ट्रीय सचिव एवं खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष उत्तम चंद ने बताया कि भविष्य में प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद, राष्ट्रीय महासचिव महेश आदि ने पुरस्कार बांटे।