फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 51 वृद्धजन कलियर शरीफ रवाना

मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 51 वृद्धजन कलियर शरीफ रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 51 वृद्धजन कलियर शरीफ रवाना
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत मनिहारगोठ के 51 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर कलियर शरीफ के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य माता-पिता को तीर्थों की निशुल्क यात्रा कराना है, जिसका वृद्धजन लाभ उठाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक वृद्धों को इस योजना के माध्यम से तीर्थों के दर्शन कराएंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक आवास गृह में यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रोडवेज की बस से कलियर शरीफ के लिए रवाना किया गया। रवाना हुए यात्रियों में 30 महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत, मनिहारगोठ के ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, योगेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed