{"_id":"5c2b9bb9bdec2256a931c5a0","slug":"101546361785-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल, कूड़ा निस्तारण और तहबाजारी की समस्याएं उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल, कूड़ा निस्तारण और तहबाजारी की समस्याएं उठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। तहसील परिसर में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पेयजल, कूड़ा निस्तारण, तहबाजारी माफ करने और बीपीएम सर्वे कराने आदि कई समस्याएं उठी।
मंगलवार को तहसील परिसर में एसडीएम आरसी गौतम ने बैठक की अध्यक्षता करते सभी विभागीय अधिकारियों से लोगों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने में हीला हवाली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसील दिवस में आए खीड़ीकोट के रघुवर दत्त जोशी ने बागान के लिए जल संयोजन जोड़ने की समस्या रखी, पाटन-पाटनी के मोहन चंद्र तिवारी ने स्थानीय होटल स्वामी ने उनकी नाप भूमि में मलबा डालने की शिकायत की, लोहाघाट मुख्य बाजार के सरीफ हुसैन ने नगर पंचायत से तहबाजारी माफ करने, झलानेदव की बबीता माहरा ने बीपीएल सर्वे को दोबारा करने की मांग रखी।
विज्ञापन
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान लडवाल फाउंडेशन की पहल पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. महेश ढेक ने निर्धन और असहाय लोगों को कंबल बांटे। इस मौके पर सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, तहसीलदार नीलू चावला, डीएस राजपूत, जीबी जोशी, एनसी कोठारी, आरएस धामी, लता बिष्ट, आरके पंत, कमल कुमार, हरेंद्र शाह आदि अधिकारी मौजूद थे।