{"_id":"5be1c1f6bdec222f4e2679e7","slug":"101541521910-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट है सुरक्षा तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट है सुरक्षा तंत्र
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दीपावली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा तंत्र अलर्ट है। भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी एवं पुलिस पैनी नजर रखे हैं। नेपाल से आने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। होटलों एवं ढाबों में भी पुलिस चेकिंग में जुटी है।
एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि शहर के सार्वजनिक और भीड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर गश्त की जा रही है।
खुफिया विभाग को भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। इसके अलावा सीमा पर आवाजाही करने वालों पर नजर रखी जा रही है। विशेषकर नेपाल से भारत की ओर आने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।