फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पाटी में हुए कार्यक्रम

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पाटी में हुए कार्यक्रम

Sat, 13 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पाटी में हुए कार्यक्रम
पाटी (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जीआईसी में आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। खंड शिक्षाधिकारी उदय प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता और शिक्षक सतीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बालिकाओं को चार साइकिलों के अलावा खेल सामग्री और ट्रैक सूट बांटे गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्री-कांसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्रोस्टिक तकनीक (पीसीपीएनडीटी) के जिला समन्वयक जीवन बगौली ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए बने कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक समन्वयक दीपक जोशी ने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमरीश वर्मा, प्रदीप जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और जीआईसी तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed