{"_id":"5b1aba894f1c1ba46e8b7071","slug":"101528478345-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप नहीं लगने पर आज से करेंगे संस्थान का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप नहीं लगने पर आज से करेंगे संस्थान का घेराव
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रमुख यात्री पड़ाव बृजनगर सूखीढांग में लगे हैंडपंपों को बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान उखाड़ने से नाराज ग्रामीणों ने नौ जून से जल संस्थान के टनकपुर कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बृजनगर, सूखीढांग, सिलाड़, कटूजापानी, आमखर्क, ढेक्यूड़ा आदि स्थानों में भीषण पेयजल संकट है। बहुउद्देशीय शिविर में जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किए जाने के बाद भी हैंडपंपों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा रहा है। नारायण दत्त चौड़ाकोटी, श्याम दत्त जोशी, शंकर दत्त जोशी, दीवान सिंह राना, हर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अंबादत्त चौड़ाकोटी, एनडी उपाध्याय, महेश चौड़ाकोटी, जगदीश चंद्र ने नौ जून से जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।