{"_id":"5a0f27ac4f1c1ba7678bc2c2","slug":"101510942636-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमसा के तहत हुई निर्माण कार्यो की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमसा के तहत हुई निर्माण कार्यो की समीक्षा
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। शुक्रवार को जिला शिक्षा सभागार में आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड परीक्षा परिमार्जन को लेकर विचार किया गया तथा प्रश्न किस प्रकार के तैयार होंगे इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूलों में भौतिक और मानव संसाधन के साथ शौचालय, पानी, बिजली, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की स्थिति की समीक्षा की गई।
प्रधानाचार्यों से कहा गया कि वह निर्धारित प्रारूप में स्कूलों के संसाधनों और आवश्यकताओं के बारे में जानकारियां तत्काल उपलब्ध कराएं। बताया गया कि अल्पसंख्यक, ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए संबंधित छात्रों के शपथ पत्र तहसील स्तर पर तैयार किए जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों के संचालन में प्रधानाचार्यों को सहयोग देने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।