{"_id":"59fb5c704f1c1b97678b8d10","slug":"101509645424-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहे गए बाल वैज्ञानिकों के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहे गए बाल वैज्ञानिकों के मॉडल
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। जीआईसी पाटी में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीआईसी पाटी के अंकित गहतोड़ी का ऊर्जा संरक्षण पर बनाया गया मॉडल सराहा गया।
महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम अनिल गर्ब्याल, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट व अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपक भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि प्रथम दो स्थान पर आए छात्र-छात्राएं 7 नवंबर से चंपावत में होने वाले दो दिनी जिला बाल विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता छह उप विषयों में स्वास्थ्य, गणितीय प्रतिरुपण, डिजिटल तकनीक, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण के साथ तीन वर्गों में हुई। वरिष्ठ वर्ग में सूरज जोशी, गोकुल चंद्र, हिमांशु जोशी, हिमानी भट्ट, दीपक जोशी, राहुल तिवारी प्रथम स्थानों पर रहे। बृजेश सिंह, दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, योगेश, कमल सिंह, श्रद्धा खर्कवाल दूसरे नंबर पर रहे। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में भुवन, कमल, अंकिता, पवन, हिमांशु प्रथम तथा रोहित, संजय दूसरे नंबर पर रहे। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी गरसाड़ी प्रथम स्थान पर रहा। ब्लाक समन्वयक प्रदीप जोशी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में विनोद कुमार, सुरेश प्रकाश, हेमंत बिनवाल, योगिता पचौली, हरीश गहतोड़ी निर्णायक रहे। संचालन में धीरज पंत, रामनाथ यादव, कविता कोहली ने सहयोग किया।