{"_id":"5995d58f4f1c1bdb688b4706","slug":"101502991759-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बेटी के जन्म पर बेबी शूट मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बेटी के जन्म पर बेबी शूट मिलेगा
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बेटी बचाओ अभियान के तहत जहां देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटियों के संरक्षण के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। चंपावत जिला अस्पताल में बेटी बचाओ अभियान के तहत बेटी के जन्म लेने पर उसे ऊनी बेबी शूट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अब तक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल तक लाने, प्रसव के बाद अस्पताल से घर तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से खुशियों की सवारी का संचालित की जा रही है। यह पहली बार है जब जज्जा के साथ ही अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्ची को ऊनी बेबी शूट प्रदान की जाएगी। बेटी बचाओ अभियान के जिला समन्वयक जीवन चंद्र कलौनी ने बताया कि अभियान के तहत संस्थागत प्रसव के जरिए पैदा होने वाली नवजात बच्चियों को ऊनी बेबी शूट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिसके लिए विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों की सहायता ली जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से नवजात बच्चियों के लिए ऊनी बेबी शूट तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें टोपी, स्वेटर, पैजामा, मौजे आदि शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा का कहना है कि अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ अभियान के तहत शुरू की गई पहल आशातीत रंग ला रही है। परिणाम सार्थक रहे तो अन्य अस्पतालों में भी इस सुविधा को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
सौ से अधिक बच्चियों बेबी शूट को दिए जा चुके हैं
चंपावत। जिला अस्पताल में करीब दो माह पूर्व शुरू की गई योजना के तहत अब तक सौ से अधिक नवजात बच्चियों को बेबी शूट दिए जा चुके हैं। जिला समन्वयक के अनुसार इस योजना से जच्चा-बच्चा के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी लाभ मिल रहा है।