{"_id":"1afbbe64cbd6689e17f5ce8de19e4f7f","slug":"100-students-only-three-teachers-to-teach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 छात्र, पढ़ाने को मात्र तीन अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 छात्र, पढ़ाने को मात्र तीन अध्यापक
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
मैरोली राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) में शिक्षकों का जबर्दस्त टोटा है। यहां 100 छात्रों को पढ़ाने के लिए महज तीन अध्यापक हैं, जबकि तैनाती नौ शिक्षकों की है। अध्यापकों की कमी से छात्रों को पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मैरोली की ग्राम प्रधान ममता बिष्ट ने जिलाधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि गुरुओं की कमी की वजह से बोर्ड परीक्षाओं का नतीजा भी प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों की तैनाती के साथ ही जीआईसी में भवन की भी कमी है। जिस वजह से हाईस्कूल से आगे की कक्षाओं के संचालन के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं है। इसके अलावा बारिश के चलते जीआईसी परिसर के चारों तरफ कच्ची जमीन होने के कारण भवन को भी खतरे का अंदेशा है।
विज्ञापन