फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   10 Nomination Farm Sold in Champawat

विधानसभा चुनाव के लए चंपावत में 10 नामांकन पत्र बिके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
10 Nomination Farm Sold in Champawat
चंपावत तहसील में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र लेते बसपा प्रत्याशी राकेश वर्मा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन चंपावत, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 10 लोगों ने पर्चे खरीदे जबकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है। आरओ एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि चंपावत में पहले दिन बसपा के राकेश चंद्र वर्मा, सपा के मोहम्मद हारुन, कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और दीपक बेलवाल ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। इस मौके पर एआरओ तहसीलदार ज्योति धपवाल आदि रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट में आरओ एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कांग्रेस से टिकट के दावेदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, आम आदमी पार्टी के राजेश बिष्ट, तुलसी बिष्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, धीरज सिंह लडवाल की ओर से नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। आरओ ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया है। नामांकन पत्र खरीदने और नामांकन के लिए आने वाले लोगों को कोरोना नियमों का पालन कराया जा रहा है। आरओ सुबह से ही नामांकन खरीदने वालों के आने का इंतजार करते रहे। नामांकन प्रक्रिया में आरओ रिंकू बिष्ट, एआरओ तहसीलदार विजय गोस्वामी, हिमांशु जोशी, ललित खोलिया आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed