फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Young pregnant woman and doctor saved the life of donated blood.

युवाओं और डाक्टर ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

Tue, 21 Feb 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Tue, 21 Feb 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
Young pregnant woman and doctor saved the life of donated blood.
दान के रक्त से बची म‌हिला की जान - फोटो : demo pic

नगर के दो युवा और सीएचसी के सर्जन एक गर्भवती महिला के लिए भगवान बने। महिला को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर युवाओं और खुद सर्जन ने रक्तदान किया। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


जोशीमठ निवासी 28 वर्षीय महिला बीना देवी प्रसव के लिए रेफर होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। डॉक्टर ने उसकी स्थिति देखकर ऑपरेशन की बात कही। महिला के पहले तीन बार ऑपरेशन हो चुके थे, लिहाजा उन्हें ब्लड चढ़ाया जाना था। इस पर सीएचसी की महिला रोग चिकित्सक डा. उमा शर्मा ने परिवर्तन संस्था से संपर्क किया गया। इस पर युवा राहुल चौहान, गार्गी लूथरा ने महिला को रक्तदान किया।
विज्ञापन


रक्त की और अधिक जरूरत पड़ी तो सर्जन डा. राजीव शर्मा ने भी रक्तदान कर महिला की जान बचाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सामाजिक कार्यों से जुड़े अनिल राणा और जितेंद्र कुमार आदि ने युवाओं और डा. राजीव शर्मा की सराहना की। डा. राजीव शर्मा ने बताया कि अब महिला के स्वास्थ्य में सुधार है। साथ ही सफल आपरेशन कर बच्चा भी सकुशल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed