फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   You can close your loan online through the YONO app.

Chamoli News: योनो ऐप से ऑनलाइन ही लोन कर सकेंगे बंद

Mon, 05 Jan 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Jan 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
You can close your loan online through the YONO app.
कर्णप्रयाग। यदि आपका लोन (ऋण) पूरा हो गया है तो उसे बंद कराने के लिए अब बैंक शाखा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एसबीआई के 2.0 योनो ऐप में अब ऑनलाइन ही घर बैठे लोन प्रक्रिया बंद करने की सुविधा दी जा रही है। साथ ही एसबीआई योनो ऐप में क्यूआर कोड, ऑनलाइन एफडी, निवेश आदि की सुविधा भी है जिससे लोगों को बार-बार बैंक के चक्कर काटने से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन

एसबीआई के प्रबंधक सचिन सिंह खत्री ने बताया कि योनो 2.0 में लोन बंद करने की प्रकिया दी गई है। इसमें खाताधारक आसानी से ऐप के माध्यम से दी गई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अपना लोन बंद कर सकता है। वह इसे स्वयं अपडेट कर सकता है। उन्होंने बताया कि ऐप में केवाईसी और री-केवाईसी की सुविधा भी दी गई है। यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि की सुविधा भी पहले से और अधिक तेज और सुरक्षित है। वर्तमान में बैंक में लगभग 25 हजार से अधिक खाते हैं जिसमें से अधिकतर लोग योनो ऐप का प्रयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed