फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Yash and Simran stood first in 100 meter race

Chamoli News: 100 मीटर दौड़ में यश और सिमरन रहे प्रथम

Sat, 24 Feb 2024 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 24 Feb 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Yash and Simran stood first in 100 meter race
फोटो
विज्ञापन


सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विद्यालय के संस्थापक राकेश गैरोला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुलिस मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में यश बिष्ट-सिमरन ने प्रथम, दिलप्रीत-आनिया ने द्वितीय व एंजिल-श्रेया बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुशोेभित, सुमित सिंह व अखिलेश, जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुमित-दीपिका, अक्षत रावत-तनिष्का व प्रिंस-आकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। इसी तरह सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमन सजवाण-सुहानी प्रथम, सुशोभित-आनिया द्वितीय व प्रियांशु-अनुष्का तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्श प्रताप प्रथम, दिव्यांशु उनियाल द्वितीय व शुभम रावत तृतीय रहे। कबड्डी सीनियर वर्ग में ध्रुव, सुमित, प्रियांशु फरस्वाण, आदित्य रावत, प्रियांशु देवराड़ी, सक्षम व तनिष्क की टीम तथा खो-खो में जतिन, दीपक, अमन, आयुष नेगी, आशीष, अंकुश राणा, अखिलेष व ललित कंडवाल की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अभिषेक, भाष्कर, अनुराग, वैभव, अंशुल, लक्ष्य व आदित्य फरस्वाण की टीम विजेता रही। नर्सरी कक्षा की ग्लास रेस में आन्या ने प्रथम, सान्वी ने द्वितीय व विष्णु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड में प्रतिका, वैभवी व आथर्व ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष भट्ट, सुशीला भट्ट, जयंती नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed