{"_id":"58692e5e4f1c1bd606eec779","slug":"working-in-the-fields-woman-injured-by-bears","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम कर रही महिला को भालू ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में काम कर रही महिला को भालू ने किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
bear hunt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में काम करने के लिए गई गिंवाड़ गांव की महिला रश्मि देवी पत्नी योगेश प्रसाद (30) पर भालू ने हमला कर दिया। अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर भालू भाग गया। महिला को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। गांव निवासियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
रविवार को आदिबदरी तहसील के ग्राम पंचायत बड़ेथ के गिंवाड़ गांव की महिला रश्मि अन्य महिलाओं के साथ गांव के निकटवर्ती खेतों में काम करने के लिए गई थी। खेतों में अचानक भालू आ गया और भालू ने रश्मि के ऊपर हमला कर दिया। भालू के हमले के बाद रश्मि जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो उनके साथ गई और महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ऐसे में भालू भाग गया। सीएचसी के चिकित्सक डा.वीपी पुरोहित ने बताया कि भालू के हमले में घायल रश्मि देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीषा देवी, ग्राम प्रधान बड़ेथ जसवंत सिंह, आली- मज्याड़ी के आनंद सिंह कनवासी ने शासन- प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।