{"_id":"601ed58e8ebc3e4b6821290b","slug":"workers-should-get-ready-for-the-election-of-vis-manish-khanduri-karnpryag-news-drn3699958104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : मनीष खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : मनीष खंडूड़ी
विज्ञापन
क्रियान्वयन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष खंडूड़ी ने कार्यकर्ताओं से विस चुनावों की तैयारी में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से युवा बेरोजगार हो गए हैं। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। देश के अन्न्दाता सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने लोहाजंग में पूर्व विधायक शेर सिंह दानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक डा. जीतराम ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी। इसके बाद कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी और पूर्व विधायक डा. जीतराम ने हाटकल्याड़ी, कांडेई, उलंग्रा, लोहाजंग और देवस्थली में जनसंपर्क किया। इस मौके पर भगवान बिष्ट, पुष्पा देवी, सरिता, सुरेंद्र, गंगा, उमा, चंद्र सिंह, देव सिंह, केसी राम आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देवाल बाजार में प्रदर्शन
देवाल। कृषि कानून और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवाल बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस प्रदर्शन में पूर्व विधायक डा. जीत राम, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र राणा, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट, महेश त्रिकोटी, लखन रावत, प्रताप राम, मोहन सिंह, गोविंद पांगती आदि शामिल रहे।