फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Workers should ensure BJP's victory in ten bodies of Chamoli.

Chamoli News: चमोली के दस निकायों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता

Mon, 23 Dec 2024 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Dec 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Workers should ensure BJP's victory in ten bodies of Chamoli.
फोेटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भाजपा की बैठक में आगामी निकाय चुनावों में जीत को लेकर मंथन किया गया। भाजपा ने चमोली जिले के सभी दस निकायों में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई और जनता के बीच कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की बात कही गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने कहा कि प्रत्याशी चयन में सभी कार्यकर्ताओं की राय को प्रमुखता दी है। निकाय के प्रमुखों के साथ प्रत्येक वार्डों को भी जीतने का लक्ष्य रखना है। जिला सहप्रभारी एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने गंभीरता से चुनाव लड़ने की बात कही। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य से चुनाव लड़ेंगे। बैठक में जिला महामंत्री राकेश जोशी, ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष विजय कपरूवाण, जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, नीतीश चौहान, यशवंत बिष्ट, कर्णप्रयाग के सुभाष चमोली, गैरसैंण की कस्तूरा देवी और थराली के नंदू बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed