फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work on Parkhal bridge which was closed for three months has started

Chamoli News: तीन माह से बंद पड़े परखाल पुल का काम शुरू

Fri, 04 Apr 2025 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 04 Apr 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Work on Parkhal bridge which was closed for three months has started
फोटो
विज्ञापन

दोनों छोर के बैयरिंग बदलने के लिए जैक से उठाया जा रहा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। तीन माह से बंद पड़े परखाल मोटर मार्ग का काम विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पुल पर डामरीकरण किया जा रहा है साथ ही दोनों छोर के बैयरिंग बदलने के लिए हाईड्रोलिक प्रेशर जैक से पुल को उठाने का काम भी लगातार जारी है। यदि कोई तकनीकी दिक्कत न आई तो जल्द पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है।

नारायणबगड़-परखाल मोटर पुल को ए क्लास लोडिंग (भारी वाहन क्षमता) में परिवर्तित करने के लिए बीते एक जनवरी से मरम्मत का काम शुरू किया गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित रखा गया। पुल बंद रहने से क्षेत्र के 30 से अधिक ग्राम पंचायतों की आबादी को पिछले तीन महीने से कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसको देखते हुए लोगों और व्यापारियों ने बीते मंगलवार को लोनिवि के विरोध में प्रदर्शन कर पुल पर दो घंटे तक धरना दिया था। लोनिवि की सहायक अभियंता ने लोगों को 20 अप्रैल से पहले पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था। अब पुल पर निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। पुल के बैयरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार से पुल के फर्श पर डामरकीरण का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed