{"_id":"97ea01dc5035cad6411dd1fca2b55f01","slug":"work-get-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग ने रुकवाया सीवरेज का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग ने रुकवाया सीवरेज का काम
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से गोपीनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप किए जा रहे सीवरेज निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि मंदिर के आगे से सीवरेज लाइन नहीं ले जाने दी जाएगी। मामला बढ़ते देख मौके पर नायब तहसीलदार मंजू राजपूत भी पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो पाई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 11 बजे जैसे ही गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से मंदिर के आगे सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खुदाई की जाने लगी तो यहां पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों ने इस संबंध में एसडीएम रामजी शरण शर्मा से बात की तो मौके पर नायब तहसीलदार मंजू राजपूत को भेजा गया। उन्होंने पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को बताया कि प्रवेश द्वार के इर्द-गिर्द सीवरेज के दो चैंबर बनाए जाने हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारी कार्य न करने देने पर अड़े रहे।
इसके बाद यहां सीवरेज कार्य आधा-अधूरा छोड़कर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके से चले गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि इस मामले में शीघ्र दोनों पक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। मामले की रिपोर्ट जल्द ही एसडीएम को सौंपी जाएगी।