फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women's performance in tehsil

तहसील में महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 17 Feb 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Women's performance in tehsil
एक सप्ताह पहले धारगैड़ के मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा और धारगैड़ तक सड़क पर डामरीकरण न होने पर गैरसैंण क्षेत्र की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर जल्द आरोपियों को पकड़ने और सड़क के डामरीकरण की की मांग उठाई।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि बजट सत्र में नेताओं की आवभगत करने के लिए प्रशासन इन दिनों सड़कों के किनारे रंग-रोगन कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण कई सालों से धारगैड़ की सड़क को दुरुस्त कर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। कहा कि मंदिरों में हुई चोरी की घटना के इतने दिन बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। अगर तीन दिन में चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो महिलाएं धरना प्रदर्शन के साथ-साथ विधानसभा का घेराव भी करेंगी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने जल्द चोरों का पता लगाने और सड़क पर डामरीकरण का आश्वासन दिया। महिलाओं ने प्रशासन को आवारा पशुओं से खेती को होने वालेे नुकसान के बारे में भी बताया। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष विमला देवी, उमा देवी, वीमा, वीरा, शांति, कुंती, सीता, मीना, विमला, सुरेशी, कमला, शोभा, माहेश्वरी, शकुंतला, गोदांबरी, हेमा, रेवती, मुन्नी, सुशीला, ममता, रेखा, सुमन, राधा, पिंकी, यशोदा, दीपा, पूरन सिंह, राम सिंह, हयात सिंह, रघुवीर सिंह और कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed