फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women reached Tehsil Divas demanding closure of contract

Chamoli News: ठेका बंद करने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंचीं महिलाएं

Tue, 03 Sep 2024 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Sep 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Women reached Tehsil Divas demanding closure of contract
फोटो
विज्ञापन

शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंची महिलाएं
सीडीओ ने एसडीएम को दिए जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लाॅक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में लोल्टी गांव की महिलाएं पहुंचीं और गांव में खुली शराब की दुकान को बंद करने की मांग उठाई। महिलाओं ने सीडीओ अभिनव शाह से कहा कि गांव में खुली दुकान से ग्रामीण परिवेश खराब हो रहा है। इस पर सीडीओ ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। वहीं तहसील दिवस में बिजली, पानी, आपदा सहित 107 शिकायतें दर्ज हुईं जिसमें से 60 से अधिक का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस में पंती, भटियाणा, सणकोट, झिंझोंणी, हरमनी, नारायणबगड़, कुलसारी, थराली, लोल्टी आदि दूरदराज गांवों से पहुंचे फरियादियों ने बिजली, पेयजल, पैदल मार्ग, पुलिया निर्माण, फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवरों की समस्या उठाई। साथ ही पानी के अधिक बिल आने, तहसील में पटवारियों की कमी, जीआईसी नारायणबगड़ में शिक्षकों की कमी की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, एसडीएम अबरार अहमद, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसीएमओ डाॅ. अभिषेक गुप्ता और खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पोखरी : मात्र तीन शिकायतें आईं
पोखरी। तहसील दिवस से फरियादियों का मोहभंग होने लगा है। मंगलवार को पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में मात्र तीन फरियादी पहुंचे। एसडीएम कमलेश मेहता ने अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में हरिशंकर गांव के गनियाला तोक निवासी लीला देवी ने शिकायत की कि एक साल से मनरेगा में किए कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। देवस्थान निवासी नरेश पंत ने सड़क कटिंग से उनके मकान को हो रहे खतरे के बारे में बताया। सिंवाई निवासी अमर सिंह ने कहा कि रेलवे के लिए उनकी भूमि का अधिगृहण करते समय सही नाप नहीं किया गया है। उन्होंने जमीन की सही नाप करने की मांग की। इस दौरान लोनिवि के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, सीएससी के अधीक्षक डॉ. आशिफ अल्वी, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed