{"_id":"65fe80598b20d034c10c9674","slug":"women-presented-greenery-to-mother-nanda-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104644-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिलाओं ने मां नंदा को भेंट की हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिलाओं ने मां नंदा को भेंट की हरियाली
Sat, 23 Mar 2024 12:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
तीन दिवसीय हरियाली पूड़ा के अंतिम दिन ममंद और बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
शिक्षा के लिए मुनेंद्र नेगी और समाज सेवा के लिए दिनेश गौड़ को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नौटी में आयोजित तीन दिवसीय हरियाली पूड़ा मेले के अंतिम दिन महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाओं ने मां नंदा को हरियाली छाबड़ी में रखकर भेंट की। साथ ही चैत के महीने में ध्याणियों को दिया जाने वाला कलेऊ भी भेंट किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे दि इंडियन एकेडमी के निदेशक मुनेंद्र नेगी को पं. देवराम स्मृति सम्मान तथा समाज सेवा के लिए हिल्स संस्था के दिनेश गौड़ को नंदा देवी सम्मान दिया गया।
मेेले में शामिल हुए ब्लाॅक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने कहा कि मेले संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हैं। कार्यक्रम में महिला मंगल दल गिरतोली, ग्वाड़, कुकड़ई, माथर, पुनगांव, नौटी, छांतोली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं राजकीय जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी, नौटी सहित आसपास के स्कूली बच्चों ने लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रस्साकशी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वालों को सम्मानित किया गया। मेले में हंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जिसमें 205 लोगों की जांच की गई और चश्मे दिए गए। इस अवसर पर डाॅ. भूपेंद्र सिंह, महानंद मैठाणी, समीर मिश्रा, गीता खंडूड़ी, नरेंद्र सिंह रावत और विनोद गौड़ आदि मौजूद थे।