फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women of Tefna village stopped the garbage truck

Chamoli News: तेफना गांव की महिलाओं ने रोका कूड़े का ट्रक

Mon, 17 Mar 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Mar 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Women of Tefna village stopped the garbage truck
फोटो
विज्ञापन

कूड़ा डालने का किया विरोध, कहा यहां निस्तारण केंद्र बनाने से क्षेत्र में फैल रही है बदबू
कहा- खेल मैदान में बच्चे भी नहीं खेल पा रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। तेफना में नंदाकिनी नदी के किनारे निर्मित जिला पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सोमवार को कूड़ा लेकर ट्रक पहुंचा लेकिन महिलाओं ने कूड़ा नहीं उतारने दिया और ट्रक लौटा दिया। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण से क्षेत्र में बदबू फैल रही है। लावारिस कुत्ते कूड़े को आबादी क्षेत्र में ला रहे हैं।
जिला पंचायत की ओर से तेफना में कूड़ा निस्तारण केंद्र संचालित किया जा रहा है। स्वजल विभाग की ओर से यहां टिन शेड का निर्माण भी किया गया है। यहां जिलेभर के ग्रामीण बाजारों का कूड़ा एकत्रित कर डाला जाता है। इसके बाद गीले और सूखे कूड़े के पृथक कर उसे कंप्रेशर मशीन में कांपेक्ट कर बाहर भेजा जाएगा। सोमवार दोपहर दो बजे कूड़े का ट्रक निस्तारण केंद्र पर पहुंचा तो तेफना गांव की महिलाओं ने ट्रक रोक दिया और कूड़ा फेंकने नहीं दिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता रावत और पूर्व ग्राम प्रधान ऊषा देवी, रामी देवी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण केंद्र से क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इसे खेल मैदान के किनारे स्थापित किया गया है जिससे बच्चे भी खेल नहीं पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ट्रक लौटा दिया। उन्होंने शीघ्र कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन


कोट
कूड़ा निस्तारण केंद्र में कंपेक्ट मशीन लगाई गई है। कूड़े को कंपेक्ट कर बाहर भेजा जाएगा। इसका संचालन आबादी क्षेत्र से दूर किया जा रहा है। इसका निर्माण लंबे समय से हो रहा था। ग्रामीणों को इसका विरोध करना ही था तो शुरुआती समय में कर देना चाहिए था, अब टिन शेड और मशीन स्थापित होने के बाद विरोध किया जा रहा है। - कपूर चंद्र जोशी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला पंचायत, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed