{"_id":"68346504682b6b83ca0bcbc0","slug":"women-of-bund-area-were-given-training-in-ringal-handicrafts-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112638-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बंड क्षेत्र की महिलाओं को दिया रिंगाल हस्तशिल्प का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बंड क्षेत्र की महिलाओं को दिया रिंगाल हस्तशिल्प का प्रशिक्षण
Mon, 26 May 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 26 May 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीपलकोटी। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से किरुली गांव में बंड क्षेत्र की 30 महिलाओं को काष्ठ और रिंगाल हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया। सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम नाबार्ड व ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से ग्राम्य विकास विभाग दशोली ब्लॉक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार ने महिलाओं को काष्ठ और रिंगाल हस्तशिल्प की बारीकियां बताईं। प्रशिक्षण के समापन पर महिलाओं को ग्रोथ सेंटर पीपलकोटी का भ्रमण कराया गया जिसमें बैंबू बोर्ड के कोऑर्डिनेटर आशीष सती ने उन्हें नए डिजायन आदि की जानकारी भी दी। इस दौरान समूह की सीनियर सीआरपी शशिकला पुरोहित, ग्राम संगठन अध्यक्ष शांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नीरजा पंवार, अक्षय कुमार, सुरेश कुमार, भुवना देवी और जेपी मैठाणी आदि मौजूद रहे। संवाद