फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women Help Desk and Bal Mitra Police Station started in Gopeshwar police station

गोपेश्वर थाने में महिला हेल्प डेस्क और बाल मित्र पुलिस थाना शुरू

Fri, 16 Jul 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Women Help Desk and Bal Mitra Police Station started in Gopeshwar police station
गोपेश्वर थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क के साथ ही बाल मित्र पुलिस थाने का संचालन शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने शुक्रवार को विधिवत रूप से हेल्प डेस्क और बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अपनी किसी भी समस्या को महिला हेल्प डेस्क में दर्ज करवा सकतीं हैं। बाल मित्र पुलिस थाने के संचालन से बाल अपराधों पर भी नियंत्रण लग सकेगा। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों के लिए बनाई गई स्मार्ट बैरक का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर गोपेश्वर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला, एलआईयू इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश शाह, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक और यातायात उप निरीक्षक दिगंबर उनियाल के साथ ही पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed