{"_id":"66e0445b8bc8c9e90808d39e","slug":"woman-who-cheated-rs-85-lakhs-arrested-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108040-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: साढ़े आठ लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: साढ़े आठ लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार बिहार निवासी महिला को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ 2022 में गोपेश्वर थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
कांडई निवासी हरेंद्र सिंह रावत हाल निवासी बसंत विहार गोपेश्वर ने 2022 में गोपेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि एक महिला ने लॉटरी के नाम पर उसके साथ फोन पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की जांच में आरोपी महिला आशा सिन्हा (36) निवासी ग्राम मालदा जिला शेखपुरा बिहार का नाम सामने आया। मगर दो साल में भी वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई थी। गोपेश्वर थाने के एसआई अनिल बिंजोला ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी महिला जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए पहुंच रही है। इस पर टीम बनाकर उसे न्यायालय परिसर से कुछ ही दूर कुंड रोड से गिरफ्तार कर लिया। संवाद