फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman found dead under suspicious circumstances

Chamoli News: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला

Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Woman found dead under suspicious circumstances
कर्णप्रयाग। विकासखंड के खगेली गांव में एक नेपाली मूल की महिला कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सिमली पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कमरे में पड़ा हुआ था। महिला की पहचान सीता (26) निवासी नेपाल के रूप में हुई। अजीत कुमार ने पूछताछ के हवाले से बताया कि परिजन महिला की ओर से फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। शव के पास एक चुन्नी भी मिली है। हालांकि पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि महिला पति के साथ किराये के कमरे में रहती थी। अब रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय महिला का पति घर पर नहीं था। इस मौके पर तहसीलदार सुधा डोभाल भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed