फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman dies after stone falls on her head, people create ruckus in hospital

Chamoli News: सिर पर पत्थर गिरने से महिला की मौत, लोगों का अस्पताल में हंगामा

Thu, 26 Mar 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after stone falls on her head, people create ruckus in hospital
लगाया आरोप, जंगल के ऊपर चल रहा काम वहीं से गिराया गया पत्थर
विज्ञापन

पुलिस की ओर से मामले की जांच के आश्वासन के बाद हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। चारा पत्ती लेने जंगल गई गैरबारम गांव की एक महिला के सिर पर पत्थर आ गिरा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया। कहा कि जंगल में कोई काम चल रहा है जिससे पत्थर गिरा और यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कराने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। महिला स्कूल में भोजनमाता थी।

पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैरबारम गांव की कमला देवी (52) घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान एक पत्थर कमला देवी के ऊपर गिरने से वह घायल हो गई। घायल को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर अन्य ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आशंका जताई कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा है और वहीं से पत्थर गिराया गया है। इस कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण माने। वहीं महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता का कहना है कि महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। कमला देवी जूनियर हाईस्कूल ग़ैरबारम में भोजन माता थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed