{"_id":"5790f9b84f1c1b2d33c4bb8b","slug":"without-a-helmet-will-not-get-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट के तेल लेना अब दुपहिया वाहनों के लिए दिक्कत भरा हो सकता है। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को तेल न देने के आदेश दिए है। आदेश के अनुपालन की जांच के लिए पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदर्शिनी स्वयं गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर अपनी पहचान छुपाकर पहुंची।
विज्ञापन
बिना हेलमेट तेल न दिये जाने के आदेशों के बाद पंपों पर आदेशों के अनुपालन की जांच के लिए जब सादे कपड़ों में पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने गोपेश्वर स्थित पैट्रोल पंप पर तेल लेने की कोशिश की तो पंप संचालक द्वारा उन्हें पुलिस कप्तान का आदेश दिखाते हुए तेल देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अपनी पहचान बताते हुए संचालकों को आदेश का अनुपालन करने के लिए धन्यवाद देते खुशी जाहिर की।
विज्ञापन