फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will take out a rally in Delhi against the anti-people policies of the government

Chamoli News: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली में निकालेंगे रैली

Mon, 03 Apr 2023 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Will take out a rally in Delhi against the anti-people policies of the government
भोजन माताओं की बैठक में सरकार से सभी कामगारों के लिए न्यूनतम 26 हजार वेतन व अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की गई। इस दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पांच अप्रैल को दिल्ली में आयोजित रैली और प्रदर्शन को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


सीटू के जिला संयोजक मदन मिश्रा ने कहा कि देश की सार्वजनिक संस्थाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों को काॅरपोरेट घराने के हवाले किया गया। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देश के किसान मजदूर एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने पांच मार्च को दिल्ली में संसद तक रैली निकालने का निर्णय लिया है। बैठक में सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने, एमएसपी के साथ खरीद सुनिश्चित करने, गरीब एवं मध्यम दर्ज के किसानों और खेत मजदूरों को एकमुश्त ऋण माफ करने, 60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन देने, मनरेगा का कार्य दिवस बढ़ाने व मजदूरी 600 करने आदि की मांग की गई। बैठक में भोजन माता तहसील यूनियन के अध्यक्ष कमला जोशी, जानकी देवी, सुहागा देवी, पूजा, गायत्री, मोहनी, खिमुली, पुष्पा और आनंदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed