फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will not have to walk three kilometers, polling booths should be built in the village itself.

Chamoli News: नहीं जाना होगा तीन किमी पैदल, गांव में ही बने पोलिंग बूथ

Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Will not have to walk three kilometers, polling booths should be built in the village itself.
खाल-कुमखोड़ी और बेड़ी तल्ली के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील आदिबरी के खाल-कुमखोड़ी और बेड़ी तल्ली के ग्रामीणों को मतदान करने के लिए तीन किमी पैदल नहीं चलना होगा। इस बार लोक सभा चुनावों में निर्वाचन आयोग ने दोनों गांवों में मतदान केंद्र बना दिए हैं। इससे पूर्व ग्रामीण लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में वोट करने के लिए दो से तीन किमी पैदल आदिबदरी और खेती जाते थे।
खाल-कुमखोड़ी और बेड़ी तल्ली के ग्रामीणों ने कहा कि पंचायतों में तो मतदान केंद्र गांव में होता था लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्हें पैदल चलना पड़ता था। खाल कुमखोड़ी ग्राम सभा के ग्रामीणों को तीन किमी दूर आदिबदरी और बेड़ी तल्ली ग्राम सभा के ग्रामीणों को दो किमी दूर खेती मतदान केंद्र पर वोट देने जाना पड़ता था। ऐसे में कई बीमार व बुजुर्ग वोट देने नहीं जा पाते थे। कनिष्ठ उपप्रमुख हिमेंद्र कुंवर ने कहा कि अब खाल कुमखोड़ी ग्राम सभा के 270 मतदाता व बेड़ी तल्ली के 240 मतदाता आसानी से अपनी ग्राम सभा के बूथ पर वोट देने जा सकेंगे। वहीं आदिबदरी की प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि सभी बूथों को मतदान के लिए तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन


4 विधानसभाओं के 7 मतदेय स्थल बदले

पौड़ी। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मतदेय स्थलों को बदला गया है। इसके तहत यमकेश्वर में 3, श्रीनगर 2, चौबट्टाखाल व लैंसडौन में 1-1 बूथ शामिल है। आरओ/ डीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मतदेय स्थलों को बदलने के लिए पूर्व में चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था। आयोग के अनुमोदन के बाद यमकेश्वर में 43-राउमावि स्यालूंगा, 56-राप्रावि मवासा, 62-राप्रावि तिमली को नया बूथ बनाया गया है। श्रीनगर में 101 व 102 नगर निगम, चौबट्टाखाल में 81-राउप्रावि चौड़खाल, लैंसडौन में 76-राउप्रावि बगरखाल शामिल हैं। वहीं नोडल अधिकारी कार्मिक संसदीय क्षेत्र की सभी 14 विधान सभाओं के मतदाता कर्मचारियों को प्रारुप 12 क भरवाया जा रहा है। जिसमें चुनाव कार्मिकों को निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) जारी किए जाएंगे। इस प्रमाण पत्र से कार्मिक जिस मतदान केंद्र में ड्यूटी देगा, उसी केंद्र में मतदान भी कर सकेगा। बताया कि अभी तक करीब 550 कर्मचारियों ने प्रारुप जमा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed