{"_id":"dd7900d504a1435124180762aeb9bb12","slug":"will-go-beyond-mana-percived-the-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माणा से आगे बिना अनुमति जाने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माणा से आगे बिना अनुमति जाने पर लगी रोक
ब्यूरा/ अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने देश के अंतिम गांव माणा से बसुधारा और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर बिना अनुमति जाने पर रोक लगा दी है। माणा गांव से आगे जाने से पहले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन होगा। इस कार्य में प्रशासन माणा गांव में आईटीबीपी का सहयोग भी लेगा।
डीएम अशोक कुमार ने बताया कि 13 जून को यह निर्णय लिया जाएगा कि रजिस्ट्रेशन का कार्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दिया जाए कि पुलिस को। माणा गांव से आगे अस्वस्थ पर्यटकों और यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बसुधारा बदरीनाथ धाम से आठ किमी की दूरी पर स्थित है।
यहां माणा गांव से जाया जाता है। कई पर्यटक बसुधारा से 16 किमी दूर स्वर्गारोहणी तक भी बिना अनुमति के चले जाते हैं, जिससे कई बार वे ग्लेशियर की चपेट में भी आ जाते हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने माणा गांव से आगे बिना अनुमति यात्रियों और पर्यटकों को नहीं जाने देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महिला तीर्थयात्री का शव दल को सौंपा
गोपेश्वर। बसुधारा ट्रैक पर पत्थर की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हुई आगरा की महिला तीर्थयात्री के शव का बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
इसके बाद पुलिस ने शव को दल (साईं करुणा मिशन ट्रस्ट मुंबई) में शामिल तीर्थयात्री अवनीश भल्ला और दानिश मेकवानी को सौंप दिया। तीर्थयात्री शव लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
तीर्थयात्रियों ने कहा कि घटना के बाद बदरीनाथ पुलिस, सेना और आईटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू में बहुत तेजी दिखाई। घायलों को भी बदरीनाथ तक पहुंचाने में तत्परता दिखाई।