{"_id":"66b0e2093aa183ef870a51f4","slug":"will-do-gradual-fast-from-11th-and-hunger-strike-from-19th-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107439-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 11 से क्रमिक अनशन और 19 से करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 11 से क्रमिक अनशन और 19 से करेंगे भूख हड़ताल
Mon, 05 Aug 2024 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डुमक के ग्रामीण 11 अगस्त से क्रमिक अनशन और 19 अगस्त से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भूख हड़ताल करेंगे।
सैंजी लग्गा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क को पुराने एलाइनमेंट से कराने की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव के पंचायत घर में धरने पर बैठे हैं। सोमवार को धरना स्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 अगस्त से गांव में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 19 अगस्त से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। जब तक सड़क का काम शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अंकित सिंह, विनोद सिंह, गणपत सिंह, मोहन सिंह, भवान सिंह, शोभन सिंह, शिशुपाल सिंह, अवतार सिंह, लीला देवी, हेमलता सनवाल, हीरा सिंह, ऐती देवी, रुकमणी देवी, पुन्ना देवी, विनोद सिंह राजमती देवी आदि मौजूद रहे।