फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will be aware to join adventure sports and ITBP

साहसिक खेलों और आईटीबीपी में शामिल होने के लिए करेंगे जागरूक

Tue, 03 Nov 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Will be aware to join adventure sports and ITBP
पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली की ओर से सात दिवसीय राफ्टिंग एवं साइकिलिंग अभियान ‘शौर्य’ की शुरुआत की गई। पद्मभूषण पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने दल को हरी झंडी दिखाकर साइकिल दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान, स्थानीय युवाओं को आईटीबीपी में शामिल होने और साहसिक खेलों के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

मंगलवार को औली से दल साइकिल से रवाना हुआ। दल औली से शिवपुरी तक 333 किमी की यात्रा करेगा, जिसमें साइकिलिंग के साथ राफ्टिंग भी की जाएगी। अभियान के लीडर व पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली के प्रधानाचार्य व उपमहानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान और डिप्टी लीडर सहायक सेनानी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पांच महिला सदस्य व 13 हिमवीर शामिल हैं। दल औली से चोपता, ऊखीमठ से रुद्रप्रयाग होते हुए शिवपुरी तक पहुंचेगा। टीम लीडर गंभीर सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान चोपता से तुंगनाथ, चंद्रशिला होते हुए मदमहेश्वर की ट्रेकिंग भी की जानी है। साइकिलिंग के साथ ही राफ्टिंग भी होनी है। इस अवसर पर आरपी अहिरवार महाप्रबंधक एनटीपीसी, पंकज कुमार सहायक सेनानी और डॉ. महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed