फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   When a petition was filed in the High Court, movement started from Parkhal bridge

Chamoli News: हाईकोर्ट में दायर की याचिका तो परखाल पुल से शुरू हुई आवाजाही

Tue, 22 Apr 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 22 Apr 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
When a petition was filed in the High Court, movement started from Parkhal bridge
काम पूरा होने के बाद तकनीकी दिक्कतों के कारण बंद था पुल
विज्ञापन

पुल से आवाजाही हुई शुरू तो स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। परखाल मोटर पुल का काम पूरा हो गया है। मगर लोनिवि की ओर से पुल से समय से आवाजाही शुरू न किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर सिंह ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। याचिका के बाद मंगलवार को देर शाम लोनिवि ने आनन-फानन में परखाल मोटर पुल से आवाजाही शुरू करा दी। सबसे पहले लोनिवि की जेसीबी पुल से गुजरी और इसके बाद अन्य वाहनों का गुजरना शुरू हुआ। इस पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

आखिरकार नारायणबगड़-परखाल मोटर पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे लोनिवि ने पुल के दोनों ओर से लगाए गए अवरोधों को हटाया और पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। सबसे पहले लोनिवि की जेसीबी पुल से गुजरी और इसके बाद अन्य वाहनों का गुजरना शुरू हुआ। इस अवसर पर लोनिवि थराली के ईई दिनेश मोहन गुप्ता विभागीय अभियंताओं के साथ मौके पर मौजूद रहे। बीते जनवरी माह से परेशान लोगों ने पुल से यातायात व्यवस्था सुचारु होने पर राहत की सांस ली। बताते दें कि जनवरी माह से परखाल पुल की भार क्षमता बढ़ाने के लिए पुल को यातायात के लिए बंद किया गया था। लोनिवि ने 20 अप्रैल को पुल का काम पूरा कर दिया था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से खोला नहीं गया था। अब मंगलवार शाम को आनन-फानन में इसे सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed