{"_id":"65899a950dd004a40401ea71","slug":"welcome-to-akshat-kalash-from-ayodhya-karnpryag-news-c-5-1-drn1031-314906-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अयोध्या से आए अक्षत कलश का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अयोध्या से आए अक्षत कलश का स्वागत
विज्ञापन
अयोध्या से आए अक्षत कलश का नरेंद्रनगर पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। अब एक से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर अक्षत का वितरण किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल परिसर में अक्षत कलश और तुलसी पूजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रा-छात्राओं और कीर्तन-भजन मंडल की टोलियों की ओर से भजन और कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर तहसील प्रचारक संतोष, अधिवक्ता विकास उनियाल, सूरत थपलियाल, हितेश जोशी, पूर्व सभासद सरिता जोशी पंकज डियूंडी, वीपी रयाल उपस्थित रहे।
कर्णप्रयाग। अक्षत कलश के कर्णप्रयाग पहुंचने पर भाजपा सहित आरएसएस, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देवतोली से मुख्य बाजार तक यात्रा निकाली और भगवान के जयकारे लगाए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष, चिंतामणि सेमवाल, विष्णुदत्त भट्ट, महिपाल सोनियाल, आलम पंवार आदि मौजूद थे।