फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Weavers doing excellent work honored

Chamoli News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों को किया सम्मानित

Mon, 07 Aug 2023 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Weavers doing excellent work honored
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हस्तशिप्ल में प्रथम तीन स्थान पर आने वाली महिलाओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही हथकरघा में प्रशिक्षण लेने वाली 15 बुनकर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि हथकरघा उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इस दौरान वर्ष 2022-23 में हस्तशिल्प में जोशीमठ के रामगोपाल को प्रथम जबकि बिरही की नर्वदा देवी को द्वितीय, हथकरघा में मटई की अनीता कंडारी को प्रथम व बिरही के इंद्र सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। साल 2021-22 के लिए हस्तशिल्प में छिनका की आशा देवी को प्रथम जबकि रौलीग्वाड़ की बुनकर महिला को द्वितीय पुस्कार दिया गया। हथकरघा में नेग्वाड़ की विनीता परमार को प्रथम और छिनका की मौली देवी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार छह हजार व प्रशस्ति पत्र जबकि द्वितीय पुरस्कार चार हजार व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प पासवान, बुनकर सेवा केंद्र के तकनीकी अधीक्षक अक्षय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चे ने निकाली रैली

भाजपा महिला मोर्चे की जिला कार्यकारिणी की ओर से कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। इस दौरान बाजार में रैली निकाली गई। लोगों को हथकरघा के लिए जागरुक किया गया। मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बीस साल से हथकरघा व बुनकर का काम कर रही महिला मधु जुयाल और विनीता राणा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। रैली के बाद हथकरघा और मोटे अनाज के स्टाॅल भी लगाए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष शशि खंडूरी, महामंत्री चेतन मनुड़ी, मधु, मनोरमा नैनवाल, सरोज हटवाल, कांता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed