फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   We will beat Corona first and then get married

पहले कोरोना को हराएंगे फिर करेंगे शादी

Wed, 15 Apr 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
We will beat Corona first and then get married
कर्णप्रयाग पुलिस थाने में तैनात निजमूला घाटी के सेंजी गांव की कांस्टेबल आरती की 15 अप्रैल को कांस्टेबल कृष्णा से तय हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण आरती और कृष्णा ने शादी करने से पहले अपने फर्ज को प्राथमिकता दी। उन्होंने संकल्प लिया कि पहले कोरोना की जंग जीतेंगे उसके बाद ही सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन

आरती फरस्वाण वर्ष 2016 में से कर्णप्रयाग थाने में अपनी सेवा दे रही है। 15 अप्रैल को आरती की शादी उसी थाने में तैनात कांस्टेबल कुई, पौड़ी गांव निवासी कृष्णा से तय हुई। आरती के मामा मोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरती की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण आरती और कृष्णा ने इस समय शादी करने से मना कर दिया। बकौल आरती मौजूदा समय में समाज को हमारी जरूरत है। हम पूरी निष्ठा और सजगता के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं। कोरोना जंग जीतने के बाद ही शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed