{"_id":"434d3346bd0762161a4f0e4ec2856c93","slug":"water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम के अभियंताओं को गांव में पैदल घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम के अभियंताओं को गांव में पैदल घुमाया
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 16 Feb 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम के अधिकारियों से पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होते देख जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला सोमवार सुबह जल निगम के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों को अपने साथ सिनाऊं गांव लाए।
उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता पीसी गौतम और दो अन्य अभियंताओं को गांव में पैदल घुमाया और ग्रामीणों ने अभियंताओं को पेयजल समस्या बताते हुए शीघ्र पेयजल किल्लत दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
पानी के लिए कई बार जिला और तहसील मुख्यालय पर आंदोलन भी किए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा यदि शीघ्र गांव में पेयजल लाइन बिछाने के लिए योजना तैयार नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के सम्मुख भी पेयजल किल्लत दूर करने की मांग रखी जाएगी। निगम के अधिशासी अभियंता गौतम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सिनाऊं गांव के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। गांव में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता पीसी गौतम और दो अन्य अभियंताओं को गांव में पैदल घुमाया और ग्रामीणों ने अभियंताओं को पेयजल समस्या बताते हुए शीघ्र पेयजल किल्लत दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सिनाऊं गांव की आबादी 1500 से अधिक है। गांव में प्राकृतिक पेयजल स्रोत न होने के कारण वे प्रतिदिन करीब दो किमी की दूरी तय कर पीने के लिए पानी लाते हैं।