फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water does not come in taps, 40 families requested to disconnect the connection

Chamoli News: नहीं आता नलों में पानी, 40 परिवारों ने कनेक्शन कटवाने की लगाई गुहार

Wed, 24 Jan 2024 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 24 Jan 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Water does not come in taps, 40 families requested to disconnect the connection
गोपेश्वर : दगा दे गई जल जीवन मिशन की योजना
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के सोनला गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित पेयजल योजना शुरुआत में ही दगा दे गई है। गांव में पानी की लाइनें तो बिछा दी गई हैं लेकिन नलों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गांव के 40 परिवारों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पेयजल कनेक्शन कटवाने की गुहार लगाई।

सोनला गांव में 180 परिवार रहते हैं। यहां जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 में 30 लाख की लागत से पेयजल योजना का निर्माण हुआ था लेकिन योजना पर घटिया निर्माण कार्य के कारण टैंक पहले ही साल में लीकेज होने लगे। साथ ही पाइप लाइनों को खुले में छोड़ दिया गया। नतीजतन जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण कैलाश चंद्र, देव लाल, महेंद्र, सुरेंद्र, इंद्रलाल, आशीष, विमला, रमेशी देवी, मीना, कांति आदि का कहना है कि पेयजल लाइन पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जल संस्थान की ओर से पानी के बिल भेजे जाने से पहले कनेक्शन कटवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आजीविका कृषि और पशुपालन से ही चलती है। पानी की व्यवस्था करने के लिए उन्हें करीब आधा किलोमीटर दूर प्राकृतिक जलस्रोत पर जाना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि सोनला गांव में पेयजल लाइन के वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। अवर अभियंता को गांव में भेजा जाएगा। पेयजल लाइन के टैंक को भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed