फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water arrived in Pokhari market after 15 days

15 दिन बाद पोखरी बाजार में आया पानी

Sun, 08 Aug 2021 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Water arrived in Pokhari market after 15 days
नगर क्षेत्र पोखरी और आसपास के करीब सात गांवों में 15 दिनों के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जुलाई के अंतिम सप्ताह में पोखरी पेयजल योजना की लाइन सलना घट गदेरे में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही थी, लेकिन क्षेत्र बड़ा होने के चलते टैंकरों से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। क्षतिग्रस्त लाइन की जगह पर लगातार भूस्खलन होने से उसे फिलहाल ठीक कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। जल संस्थान के सहायक अभियंता जगदीश पंवार ने बताया कि डांडा स्रोत से इस लाइन का पानी आता है। क्षतिग्रस्त लाइन भूस्खलन बंद होने के बाद ही ठीक की जा सकती है। इसलिए पुरानी लाइन को फिर से चालू कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed