{"_id":"6ad61fc1f212ba581909f526","slug":"fear-of-bears-in-rural-areas-chamoli-news-c-47-1-gop1001-121516-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की दहशत
Mon, 19 Oct 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों को चराने और बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी
डीएफओ ने कहा, प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी वनकर्मियों की गश्त
गोपेश्वर। चमोली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत है। दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव, कुजौं-मेकोट, देवर, खडोरा, नंदानगर और पोखरी के सिदेली क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालू को जंगल में खदेड़ने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। लोग मवेशियों को जंगल और आसपास के चारागाहों में चुगाने के लिए भी नहीं ले जा पा रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों और आवाजाही करने वाले लोगों को भी रास्तों पर अकेले आने-जाने में डर सता रहा है।
पपेंद्र सिंह, सैन सिंह, विजय सिंह और भरत सिंह का कहना है कि आबादी क्षेत्रों के नजदीक भालू की मौजूदगी के चलते रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के समय जंगल से लगे रास्तों पर आवाजाही करना जोखिम भरा बना हुआ है। कुंज्याला गांव के राकेश भट्ट का कहना है कि भालू क्षेत्र में घूम रहा है।
इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग की डीएफओ प्रणाली रमेश का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। पटाखे जलाकर भालू को भगाने का प्रयास किया जाएगा।