फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vishal Bhardwaj reached Auli to find shooting location

औली में फिल्म शूटिंग की लोकेशन तलाश रहे विशाल भारद्वाज

Sat, 24 Oct 2020 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj reached Auli to find shooting location
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक विशाल भारद्वाज औली में फिल्म शूटिंग की लोकेशन तलाशने पहुंचे। वे शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से औली पहुंचे और यहां फिल्म की लोकेशन तलाशने के बाद शनिवार को लौट गए। वह औली की प्राकृतिक वादियों में फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं। हालांकि उनके औली आने की सूचना किसी को नहीं थी, लेकिन शनिवार को औली में आईटीबीपी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान वह जवानों से मिले।
विज्ञापन

कई सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्माता व निर्देशक विशाल भारद्वाज शुक्रवार को दोपहर में चॉपर से औली पहुंचे। वे यहां आईटीबीपी कैंप में ठहरे हुए थे। शनिवार को उन्होंने औली में कई जगहों पर फिल्म की लोकेशन तलाशीं। उन्होंने आईटीबीपी के अधिकारियों से भी इसकी चर्चा की। सर्दियों में जब औली में बर्फ पड़ती है उस दौरान यहां पर शूटिंग के लिए कौन सी लोकेशन बेहतर हो सकती है इस बारे में भी उन्होंने जानकारी जुटाई। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया भी जानी। हालांकि वह यहां किस फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शनिवार को करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से वह देहरादून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed