फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers start a fast for the road

सड़क के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 16 Jul 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers start a fast for the road
मोख मल्ला के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द सड़क की मांग पूरी नहीं होती तो वह आमरण अनशन शुरू कर आंदोलन तेज कर देंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में घाट ब्लाक के कुमार कुंडी मोटर मार्ग के बाघा तोक से मोख तल्ला गांव के करीब 200 परिवारों के लिए पांच किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई। सड़क निर्माण का जिम्मा लोनिवि से पीएमजीएसवाई विभाग को हस्तांतरित किया गया, लेकिन बाद में इसे किसी प्राइवेट संस्था को सौंप दिया गया। सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह नेगी के नेतृत्व में क्रमिक अनशन शुरू किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान राजेश तिवारी ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती अनशन जारी रखा जाएगा। वहीं डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा कि किस स्तर पर सड़क का निर्माण कार्य रुका है। इस मौके पर पूजा, गोदांबरी, पुरुषोत्तम तिवारी, गुमान सिंह, मोहन प्रसाद, संदीप सिंह, राजेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed