फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers raging when there is no report of death

मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers raging when there is no report of death
वांक गांव के बीरेंद्र सिंह राणा की मौत के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने पटवारी को एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

30 नवंबर को वांक गांव के वीरेंद्र सिंह का शव गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में संदिग्ध हालत में मिला था। मामले में मृतक के पिता मान सिंह ने 12 लोगों के खिलाफ पटवारी चौकी मुंदोली में तहरीर देकर आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की थी। घटना के 10 दिन बाद भी जब पटवारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो गुस्साए ग्रामीण एसडीएम दफ्तर पहुंचे और राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम के समक्ष नाराजगी जताई। ग्रामीणाें ने गांव के ही कुछ लोगों पर वीरेंद्र सिंह की हत्या करने का आरोप लगाकर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीएम से मिलने वालों में मान सिंह, शीतल सिंह, किशन दानू, प्रताप सिंह, बख्तावर सिंह, जगत सिंह, पान सिंह, आलम सिंह, त्रिलोक सिंह, कलम सिंह, गबर सिंह, दलबीर सिंह, गंगा सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed