फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Urgam Valley came forward to revive traditional water sources

परंपरागत जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए आगे आए उर्गम घाटी के ग्रामीण

Sat, 21 May 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Urgam Valley came forward to revive traditional water sources
पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी में महिला मंगल दल पिलखी की महिलाओं ने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

लोक विज्ञान संस्थान देहरादून और स्वैच्छिक संगठन जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान (जनदेश) की ओर से महिलाओं को तकनीकी और आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। पिलखी गांव में मगरा नामक जलस्रोत के ऊपरी हिस्से में जलतियां (छोटे छोटे कुएं) का निर्माण शुरू किया गया है। ग्राम संगठन की पदाधिकारी प्रीति देवी ने बताया कि जल स्रोतों को रिचार्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कार्य से ही आमूलचूल परिवर्तन आ सकता है।

युवक मंडल अध्यक्ष नंदा सिंह ने कहा कि गांव में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके लिए परंपरागत जल स्रोतों को रिचार्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने का कि पिलखी गांव में प्रयास सार्थक रहे तो भर्की और सलना गांव में भी जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र राणा, सामुदायिक कार्यकर्ता राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed